Blog

भागलपुर में गूंजा तिरंगे का जुनून — ऑपरेटर सिंदूर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीर सैनिकों को किया गया नमन

रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी, रितुराज | आईं सी न्यूज़ नेशन

भागलपुर, बिहार:
देशभक्ति की भावना और सैनिकों के सम्मान में भागलपुर जिले के खरमनचक से खलीफा बाग घंटाघर तक मां अंबे सेवा समिति की ओर से विशाल “ऑपरेटर सिंदूर तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। डी. एन. सिंह के नेतृत्व में निकले इस भव्य जुलूस में हजारों लोगों ने भाग लिया।

यात्रा में रथ, डीजे, झांकियां और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ युवा, बुज़ुर्ग और महिलाएं पूरे जोश के साथ शामिल हुए। पूरा शहर “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा।

“दौड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं, हर हमले का जवाब देंगे”— इस बुलंद नारे के साथ जनसमूह ने देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया।

मार्केट रोड से गुजरते हुए यह यात्रा देशभक्ति का एक जीवंत उदाहरण बनी। कार्यक्रम में व्यामिका सिंह, सोफिया कुरैशी समेत थल सेना, वायु सेना और नौसेना के सम्माननीय सदस्य भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहतरीन तरीके से संभाला। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की जनता अपने सैनिकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा