Blog

रायगढ़–शक्ति सीमा पर वेदांता प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से 12+ मौतें, 50 घायल—कड़ी कार्रवाई की मांग

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

रायगढ़/शक्ति
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे शक्ति जिले के वेदांता प्लांट में एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा सामने आया है। प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण विस्फोट में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संरक्षक बलबीर शर्मा, संस्थापक श्याम गुप्ता, हिमांशु चौहान, परमजीत सिंह भाटिया, देव विश्वकर्मा, गीतांजलि, कविता छाबड़ा, भारती सोनबर, सुमिता पटेल, संतोषी, लक्ष्मण गुप्ता और अन्तर्यामी होता सहित सभी पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संगठन ने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिससे श्रमिकों की जान की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि