Blog

नई दिल्ली में Legacy Karate Club के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बिलासपुर। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप 2026 में सीको काई कराटे इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में Legacy Karate Club के टीम ने हिस्सा लिया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में Legacy Karate Club, बिलासपुर के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विहान सिंह , आरुग किरण एवं अनुमेहा राज ने छत्तीसगढ़ टीम की ओर से हिस्सा लिया। तीनों खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विहान सिंह एवं अनुमेहा राज ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि आरुग किरण ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। खिलाड़ियों को देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने, अपने खेल को परखने और नई सीख हासिल करने का अवसर मिला। उनके इस प्रदर्शन से बिलासपुर का नाम गौरवान्वित हुआ।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रेंशी बी.बी. नायडू, जिला कराटे अध्यक्ष श्री राजेश पांडे एवं जिला सचिव श्री हरिशंकर साहू ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं सीनियर कराटे कोच देवश्री बघेल एवं आरती साहू ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन Legacy Karate Club एवं बिलासपुर के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...