Blog

धोरैया थाना की बड़ी कार्रवाई – टोटो से ले जाई जा रही 300 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर प्रदुमन मेहता गिरफ्तार

धोरैया, बांका (बिहार):
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सफल बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत धोरैया थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। महेशपुर गांव से टोटो वाहन में भरकर ले जाई जा रही 300 लीटर महुआ देशी शराब को बरामद किया गया है। इस मामले में एक आरोपी प्रदुमन मेहता को गिरफ्तार किया गया है, जो इस अवैध शराब को किसी गुप्त स्थान पर सप्लाई करने की कोशिश में था।

प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि महेशपुर क्षेत्र से एक टोटो वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही धोरैया थाना पुलिस हरकत में आई और विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की गई। लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने टोटो को बीच रास्ते में रोका, जिसमें प्लास्टिक के कई पांच में भरकर करीब 300 लीटर महुआ शराब पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी प्रदुमन मेहता से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह शराब आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने की योजना थी।

थाना प्रभारी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

स्थानीय लोगों ने धोरैया पुलिस की इस सटीक कार्रवाई की सराहना की है। यह घटना न सिर्फ तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।

जय हिंद, जय भारत।

रिपोर्टिंग: संजीत गोस्वामी,
आईसी न्यूज़ नेशन, धोरैया, बांका (बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...