Blog

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं श्रीमान ओ.पी. चौधरी बेटा…. बलबीर शर्मा

रायगढ़ / भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एन वाय के भारत सरकार बलबीर शर्मा ने छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र पूर्व कलेक्टर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ रायगढ़ की पावन माटी में जन्मे ओ.पी. चौधरी बेटे ने यह साबित कर दिया है कि अगर संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। उन्होंने अभावों के बीच बड़े लक्ष्य बनाए और उन्हें अपने कठिन परिश्रम से प्राप्त किया।
उसी मूल्यों को आपने अपने जीवन में आत्मसात किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर आपने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया और एक प्रेरणादायक यात्रा की शुरुआत की दंतेवाड़ा के कलेक्टर के रूप में आपका कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। वहां आपने शिक्षा और विकास की मशाल जलाई। प्रभावित इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया।
प्रशासन में शिखर तक पहुंचने के बाद आपने राजनीति को अपना माध्यम बनाया ताकि जनसेवा को और व्यापक रूप दिया जा सके। आज आप छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री हैं और साथ ही वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभागों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में आप जनता के सबसे करीब हैं।औद्योगिक और शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता देना, जिससे रायगढ़ एक विकसित और आत्मनिर्भर क्षेत्र बने आपका नेतृत्व रायगढ़ के लोगों को न केवल विकास की नई दिशा दे रहा है, बल्कि प्रेरणा भी दे रहा है कि कैसे एक बेटा अपने क्षेत्र के लिए समर्पित होकर कार्य कर सकता है।
आपका जीवन धैर्य, सेवा और समर्पण की मिसाल है। आप उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो छोटे गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं।जिन पर हर घर, हर दिल को गर्व है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और अटूट ऊर्जा दें ताकि आप यूं ही प्रदेश और देश की सेवा करते रहें।

जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ओ.पी. चौधरी बेटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...