Blog

*वित्त मंत्री ने समर्पित सेवा के लिए पुलिस “शक्ति” टीम का किया उत्साहवर्धन, शील्ड प्रदान कर किए सम्मानित*

*10 अक्टूबर, रायगढ़*। नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में गठित “शक्ति” टीम ने अपने समर्पित और प्रभावी प्रयासों से सराहनीय भूमिका निभाई। 03 अक्टूबर को नवरात्रि के प्रारंभ के साथ ही महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की इस विशेष टीम ने दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों पर निरंतर गश्त कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी, जिससे महिलाएं निडर होकर नवरात्रि और विजयादशमी का पर्व मना सकीं।

टीम के समर्पित सेवा और उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देते हुए चंद्र नगर कला और संस्कृति मंच के दुर्गा आयोजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने “शक्ति” टीम के सदस्यों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

*सम्मानित “शक्ति” टीम के सदस्य*: सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा (प्रभारी महिला रक्षा टीम), महिला प्रधान आरक्षक मालती कंवर, राजश्री वैष्णव, क्लोस्टिका खरे, प्रधान आरक्षक जोसेफ कुजूर, महिला आरक्षक अनिता बेक, पुष्पा सहिस, दोरोथिया किण्डो, कस्तुरी राठिया, आरक्षक विकास सिंह, कोमल तिवारी, राजू भगत, शशि चौहान ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...