Blog

“मनखे–मनखे एक समान”: महागुरु संत घासीदास जी का संदेश आज भी समय की सबसे बड़ी जरूरत — श्याम गुप्ता

सर्व समाज को एक सूत्र में बाँधने वाले संत महागुरु घासीदास बाबा जी को शत–शत नमन: रेन्शी श्याम गुप्ता का सामाजिक चेतना का आह्वान

सतनामी अखाड़ा के प्रमुख प्रशिक्षक मेरे परम् शिष्य ओमप्रकाश घृतलहरे दे रहे सतनामी समाज के बच्चोँ को बेहतरीन मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ रायपुर /देशहित और सर्व समाजहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक, सामाजिक कार्यकर्ता रेन्शी श्याम गुप्ता ने महान संत महागुरु घासीदास बाबा के अद्वितीय ऐतिहासिक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत घासीदास जी ने “मनखे–मनखे एक समान” का ऐसा सार्वभौमिक विचार दिया, जिसने छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के लिए समानता, समरसता और भाईचारे का एक अमर सूत्र स्थापित किया।

श्याम गुप्ता ने स्पष्ट किया कि भारत वर्ष में जब भी पाप, अन्याय और सामाजिक कुरीतियाँ बढ़ती रहीं, तब-तब संतों, महापुरुषों ने भगवान के दूत बनकर समाज को सही दिशा दिखाने के लिए अवतार लिया। इन्हीं में से एक थे महागुरु घासीदास जी, जिन्होंने जाति–भेद, ऊँच–नीच और सामाजिक विषमताओं का कड़ा विरोध करते हुए सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन समाज को जोड़ने, मानवता को ऊपर उठाने और सर्व समुदाय के बीच एकता स्थापित करने का प्रतीक है।

श्याम गुप्ता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रश्न यह है कि हम उनके बताए मार्ग पर कितनी ईमानदारी से चल पाए हैं। आज समाज में बढ़ती विभाजनकारी प्रवृत्तियाँ, आपसी मतभेद और सामाजिक दूरी चिंताजनक हैं। संत घासीदास जी ने जिस भाईचारे, न्याय और समान मानवता की बात कही थी, वही आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है।

उन्होंने महागुरु घासीदास जी की जयंती पर शत–शत नमन करते हुए समाज से अपील की कि हम सब मिलकर उनके बताए रास्ते पर चलें, समाज को जोड़ें और अखंड भारत की भावना को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...