Blog

लवन तहसील के ग्राम तुरमा में बदस्तूर जारी है रेत का अवैध खनन

बलौदा बाज़ार जिला प्रशासन का दावा हैं कि जिले में खनिज के अवैध खनन पर कड़ाई से रोक लगा दी गई है किंतु जिले में कई जगहों पर अभी भी खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन एवम भंडारण किया जा रहा हैं।इसी कड़ी में लवन तहसील के ग्राम तुरमा में रेत माफियाओ द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के आड़ में ट्रेक्टर से अवैध खनन कर बेचा एवम भंडारण किया जा रहा हैं।ज्ञात हो कि प्रतिदिन यहाँ पर 50 से 100 ट्रेक्टर रेत का अवैध खनन कर बेचा एवम भण्डारण किया जा रहा हैं और इस कार्य में गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व शामिल हैं जिन लोगो द्वारा अवैध खनन एवम भण्डारण किया जा रहा है| इन लोगो द्वारा गाव के भीतर ही एक कोठार में लगभग 500 ट्रेक्टर रेत का अवैध भण्डारण किया जा चुका हैं और अभी भी निरंतर जारी हैं ।ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर भी ये लोग मान नहीं रहे है जिससे गांव में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।ग्राम पंचायत के सदस्यों एवम ग्रामीणों ने लिखित में इसकी शिकायत कलेक्टर एवम खनिज विभाग से की है किंतु अवैध खनन के रोक पर बड़े बड़े दावे करने वाले जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...