Blog

बीसवीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ समापन

20 मेडल के साथ बिलासपुर रही प्रथम तो दुर्ग को मिला दूसरा स्थान

बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिलासपुर के खिलाड़‌यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बिलासपुर ने 20 से अधिक गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं, दुर्ग की टीम उपविजेता रही।समापन समारोह के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। उनके साथ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे, रामदेव कुमावत, रामपुरी गोस्वामी और प्रियंका गिरी गोस्वामी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी वितरित किए। इस दौरान 300 से अधिक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।विधायक सुशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ताइक्वांडो सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और अनुशासन की जीवन शैली है। यह खेल कोरिया से जरूर आया, लेकिन भारत में इसकी उपयोगिता दिन-ब-दिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो युवा पीढ़ी को संयम, शक्ति और आत्मरक्षा की सीख देता है।प्रतियोगिता में 450 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया। रामपुरी गोस्वामी, प्रदीप यादव और राजकुमार शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...