Blog

स्थापना दिवस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का शक्ति प्रदर्शन

बिलासपुर में धूमधाम से मना 26वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास हुए शामिल

बिलासपुर में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 26वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय,धर्मनिरपेक्षता और समग्र विकास को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं जरूरतमंदों को राशन, कंबल और अन्य सामग्री वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुमित उर्फ हिमांशु राज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, महासचिव सुनील तटकरे, उपाध्यक्ष मुगनभाई श्रीमाल एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा और श्रावणी प्रांजल पांडेय ने राज्य कोषाध्यक्ष एनसीपी रावेस्कार गोरख इस अवसर पर पार्टी के संघर्ष और सेवा की 26 वर्षीय यात्रा को गौरवपूर्ण बताया और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने बिलासपुर आगमन कर स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई।जिनका सभी पदाधिकारियों ने बाजे गाजे के साथ धूमधाम से भव्य स्वागत सम्मान किया।नीलेश बिस्वास ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी आज भी देश के संविधान, लोकतंत्र और गरीबों के अधिकार की रक्षा में संकल्पबद्ध है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूती देने का आह्वान किया। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष हिमांशु राज ने आभार जताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रवक्ता बृजेश कुमार, जिलाध्यक्ष अंकित सोनी, NSC अध्यक्ष यश सोनी, युवा नेता अमन सोनी, नमन प्रजापति, सागर जायसवाल, चंदन सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने केक काटकर और एकजुटता का संकल्प लेते हुए स्थापना दिवस मनाया।

नीलेश बिस्वास,,प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़

सुमित उर्फ हिमांशु राज,,जिला अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा