Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब के राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ ने कारगिल चौक पर शहीदों को किया नमन

शहीदों के बलिदान को याद कर देशहित और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कारगिल चौक में प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारी राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ ने देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है।

राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ ने इस अवसर पर रायगढ़ जिले सहित समस्त जिलेवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का दिन है।

उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनके बलिदान को सदैव याद रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के साहस और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं।

राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम अपने कर्मों से देश की एकता, अखंडता और सम्मान को मजबूत करने में योगदान देंगे।

कारगिल चौक पर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब के राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ ने राष्ट्रप्रेम, शहीद सम्मान और देशहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...