Blog

शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि पर कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर, छत्तीसगढ़ | दिनांक:20.10.2026
शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में पावन नवरात्रि के अवसर पर कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं का सम्मान करना तथा समाज में बेटियों के प्रति प्रेम, आदर और समानता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक कन्याओं के सम्मान के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
संस्थापिका श्रीमती श्वेता ठाकुर ने कहा कि बेटियाँ समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनका सम्मान करना, उन्हें शिक्षा एवं आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन महिलाओं एवं बच्चों के विकास, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी नीना परमार, माधुरी वर्मा, झरना प्रधान, सुनीता सेन, मीना सेन, श्री महेश आयागांर, श्री अभिषेक ठाकुर, श्री श्रीनिवास, श्री सुनील सेन एवं श्री योगेश मंडलवार उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और कन्या सम्मान के इस पावन अवसर पर अपना योगदान दिया।
शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन समाज में महिला एवं बाल विकास को बढ़ावा देने और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
“बेटियों का सम्मान, समाज का अभिमान — सशक्त बेटियाँ, सशक्त समाज
शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन
रायपुर, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...