Blog

लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनिज विभाग की मिलीभगत से अभी भी बदस्तूर जारी है रेत का

लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनीज विभाग की मिली भगत से अभी भी बदस्तूर जारी है रेत का अवैध उत्खनन एवम भण्डारण बालोदबाज़ार के लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनिज विभाग की मिलीभगत से अभी भी रेत का अवैध खनन एवम भण्डारण बदस्तूर जारी हैं।रेत माफियाओं द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन कर विक्रय एवम भण्डारण किया जा रहा है।इन लोगो द्वारा सेकड़ो ट्रैक्टर रेत का अवैध भण्डारण किया जा चुका हैं ताकि ये उसे बाद में महँगे दामो पर बेच सके।ज्ञात हो कि इस संबंध में पूर्व में ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवम ग्रामीणों द्वारा लिखित में कलेक्टर एवम खनिज विभाग को शिकायत की गई थी।मिडिया ने भी इस संबंध में प्रमुखता से खबरे प्रकाशित की थी किंतु खनिज विभाग ने मामले को रफा दफ़ा कर दिया।खनिज विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है तथा पिछले दिनों उन्होंने इस संबंध में मंत्री से भी लिखित शिकायत की है।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने यदि अवैध खनन एवम भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही नहीं की तो वे रायपुर जाकर उच्चाधिकारियों से इनकी लिखित शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...