Blog

पत्नी के मायका चले जाने पर पति सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा, डॉयल 112 स्टाफ ने समय रहते मौके पर पहुंच कर बचायी युवक की जान

*01 अगस्त, रायगढ़* । कल दिनांक 31.07.2024 के दोपहर 02:21 बजे डॉयल 112 कमान कंट्रोल रायपुर से डॉयल 112 खरसिया राइनो को ग्राम बगडेवा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक आत्महत्या के लिये जाने का इंवेट मिला । इवेंट पर खरसिया राइनो का आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे और चालक सम्मेलाल पटेल वाहन पर ग्राम बगड़ेवा पहुंचे । कॉलर के बताये अनुसार डॉयल 112 स्टाफ युवक को खोजते हुए वाहन जाने का रास्ता नहीं होने पर रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल-पैदल करीब 03 किमी आगे बढ़े जहां उन्हें ट्रैक पर थका हारा बैठा हुआ एक युवक (उम्र करीब 35 साल) मिला जिसे जवानों ने रेलवे ट्रैक से उठने बोले तो उल्टा पुलिसकर्मियों को वहां से जाने को बोला और अपने आत्महत्या के इरादे को बताया । आरक्षक भगवती ने युवक से नाम पता पूछा तो युवक ने ग्राम तिउर थाना खरसिया का रहने वाला बताया । आरक्षक ने उसके रिस्तेदार का पता लगाकर उसके चाचा को मौके पर बुलाया । उसके चाचा ने बताया कि उसका भतीजा (युवक) और उसकी पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही है जिससे युवक की पत्नी मायके चली गई है जिससे भतीजा परेशान है । आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे और उसके चाचा ने युवक को काफी समझा और घर जाने बोले कुछ देर बाद युवक उसके चाचा के साथ घर जाने राजी हुआ । डॉयल 112 स्टाफ ने कॉलर को उसकी सजगता और मौका रहते घटना की सूचना देने के लिए साधुवाद दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...