Blog

घरघोड़ा मे जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर हुआ आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष-मौके पर ही शिकायत का हो रहा समाधान

छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन नगरीय क्षेत्र में किया जाना है। इसी के तहत आज शुक्रवार को नगर पंचायत घरघोड़ा के परिसर मे 05-06-07 वार्डों सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किया गया।

स्थानीय नगरीय निकाय द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं जैसे पेयजल आपूर्ति, राशन कार्ड, सामाजिक सहायता योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, नालियों एवं गलियों की साफ-सफाई, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट मरम्मत आदि समस्याओं का निराकरण करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। शिविर का शुभारंभ घरघोड़ा नगर मे हो चूका है । शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता व नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में लोगों की भीड़ देखी जा रही है नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने हमसे बात करते हुए बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों के लिए अलग-अलग दिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों की शिकायत का निवारण तत्काल मौके पर करने की कोशिश की जा रही है मेरा लोगों से निवेदन है कि पंचायत से जुड़े समस्या के लिए लिखित शिकायत करें जिसे हम निवारण करने की पूरी कोशिश करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...