Blog

मोदी नेतृत्व और संगठन की ताकत से जनता के दिलों में बसी भाजपा – परमजीत सिंह भाटिया

रायगढ़ / भारतीय जनता पार्टी के उभरते युवा नेतृत्व एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाओं में इतनी ताकत है कि वे स्वयं जनता के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व विख्यात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज देश की जनता के दिलों में बस चुकी है।

परमजीत सिंह भाटिया ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है, जिसके कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्रहित, समाजहित और विकास की विचारधारा पर चलने वाला संगठन है, जिसका उद्देश्य देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...