Blog

स्टाईगर गोटी से जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा रिमांड पर

*02 अगस्त, रायगढ़* । आज दिनांक 02/08/2024 के सुबह थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखा जिंदल पार्किंग के पास कुछ लड़के स्टाइगर गोटी से रूपए दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा शिकायत जांच, माईनर एक्ट के कार्रवाई के लिए रवाना हुए स्टाफ को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा थाना कोतरारोड़ के पेट्रोलिंग के साथ मिलकर मुखबीर के बताए स्थान की घेराबंदी कर स्टाईगर गोटी से जुआ खिला रहे और खेल रहे चार व्यक्तियों को पकड़ा । जुआड़ी- (1) शीतल सिंह ठाकुर पिता दिलीप सिंह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी सारंगढ़ बस स्टैंड बजरंगपारा थाना जूटमिल (2) विकास भारती पिता पूरनलाल भारती उम्र 37 साल निवासी मिट्ठुमुडा थाना जूटमिल (3) दिग्विजय सिंह पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी कैदीमुडा थाना जूटमिल (4) दीपक सोनवानी पिता स्वर्गीय चौतू सोनवानी उम्र 27 साल मौधापारा थाना जूटमिल के कब्जे से 03 स्टाईगर गोटी, जुमला रकम करीब ₹1000 की जप्ती की गई है । जुआरियों पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 263/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जुआ रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, संदीप कौशिक और संजय केरकेट्टा शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ