युवा पत्रकार शत्रुघ्न साहू को प्रेस रिपोर्टर क्लब में मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता व जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने आईडी पहनाकर किया सम्मानित, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब की रायगढ़ जिला कार्यकारिणी में युवा पत्रकार शत्रुघ्न साहू को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने शत्रुघ्न साहू को संगठन की आईडी पहनाकर सम्मानित किया।
शत्रुघ्न साहू के संगठन से जुड़ने पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, जिला उपाध्यक्ष केशव महंत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष नीलांबर पटेल, जिला महिला अध्यक्ष पूजा जायसवाल, जिला सह-सचिव धर्मेंद्र कुमार, सुमित पटेल, विभूति प्रधान सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि शत्रुघ्न साहू युवा, ऊर्जावान और सक्रिय पत्रकार हैं। उम्मीद है कि वे आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर बेबाक आवाज बनकर उभरेंगे और पत्रकारिता के माध्यम से समाज एवं आमजन की समस्याओं को मजबूती से सामने लाएंगे।
वहीं जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया ने कहा कि युवा नेतृत्व का प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार का हिस्सा बनना संगठन के लिए बेहद सकारात्मक कदम है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने शत्रुघ्न साहू के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की गरिमा और पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

