Blog

शराब रेड कार्रवाई : 26 लीटर महुआ शराब के साथ स्कूटी जप्त, जप्त स्कूटी होगी राजसात,ग्राम बंगुरसिया में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्यवाही

*06 अगस्त, रायगढ़* । कल दिनांक 04.08.2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम बंगुरसिया में स्कूटी पर शराब का अवैध परिवहन कर रहे आरोपित *राजू लकडा पिता सालिक राम उम्र 46 वर्ष साकिन बंगुरसिया बडे झरिया थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़* को शराब रेड की कार्रवाई कर पकड़ा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगुरसिया का राजू लकडा अपने एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13-AV-6874 में अवैध रूप से बिक्री करने भारी मात्रा में महुआ शराब रायगढ़ की ओर ला रहा है । रेड कार्रवाई में आरोपित के कब्जे से मिले 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन और 2-2 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल *जुमला 26 लीटर महुआ शराब कीमती 2,600/- रूपये बरामद* कर परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13-AV-6874 समेत जप्त किया गया है । आरोपित के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में *धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई* की गई है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक अभय यादव और चन्द्र कुमार बंजारे शामिल थे ।

चक्रधरनगर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ के माध्यम से शराब प्रकरण में जप्त स्कूटी वाहन को राजसात की कार्रवाई के लिए जिला दंडाधिकारी रायगढ़ को पत्र प्रेषित किया जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि