Blog

“शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं” – इसी नारे के साथ भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने घरघोड़ा में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया हल्ला बोल। गरीब अभिभावकों के हक़ की लड़ाई तेज

घरघोड़ा।
“शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं” – इसी नारे के साथ भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने घरघोड़ा में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि अधिकांश निजी विद्यालय शासन के आदेशों को ताक पर रखकर ट्यूशन फीस, विकास शुल्क, किताबों और पोशाक के नाम पर अभिभावकों से मनमाना वसूली कर रहे हैं।

27 अगस्त को ब्लॉक उपाध्यक्ष संपत कुर्रे के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि गरीब-मजदूर परिवारों की जेब पर डाका डालना अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा विभाग ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाया तो चरणबद्ध आंदोलन कर जिम्मेदार अफसरों को जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

भीम आर्मी ने कहा कि फीस न भर पाने पर बच्चों को कक्षा से निकालना और अपमानित करना आम बात बन गई है। कई गरीब परिवार बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कर्ज तक लेने को मजबूर हैं। यह स्थिति शिक्षा के अधिकार पर सीधा हमला है।

संगठन ने सवाल उठाया – जब राज्य सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि निजी विद्यालय अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूलेंगे, तो आदेशों की खुलेआम अवहेलना कैसे हो रही है? क्या शिक्षा विभाग केवल कागजों तक सीमित रह गया है?

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की पीड़ा को नजरअंदाज किया गया तो भीम आर्मी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस शिकायत पर कितनी गंभीरता दिखाता है या फिर भीम आर्मी को बड़ा जनआंदोलन छेड़ना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...