Blog

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा ऑनलाइन नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

खिलाड़ियों में भारी उत्साह का माहौल

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा राज्य के चयनित सब जूनियर ,जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन शतरंज प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जोकि पूरी तरह से निशुल्क है। इस शिविर से खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे ।

ऑनलाइन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का प्रथम चरण रायपुर के कैंडिडेट मास्टर रवि कुमार के निर्देशन में 9 से 14 अगस्त तक हुआ, जिसमें 18 सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसी तरह से शिविर का द्वितीय चरण नागपुर के इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख के मार्गदर्शन में 24 अगस्त से 30 अगस्त तक संपन्न हुआ द्वितीय चरण में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।जिसमें 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उक्त शिविरों के दरमियान खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने बतौर अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने भी शिरकत किया जिसमें राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष एम चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष कु किरण अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे , संयुक्त सचिव आनंद अवधिया, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, इंटरनेशनल आर्बिटर अनीश अंसारी का नाम शामिल है। इसी तारतम्य में शिविर के समापन अवसर पर बिलासपुर आयकर विभाग के अतिरिक्त निदेशक अधीर रंजन ने अपनी गरिमामय उपस्थित दी के और प्रतिभागियों को संबोधित भी किया ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन शतरंज प्रशिक्षण का तृतीय चरण 11 से 17 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें केवल सीनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम के होस्ट छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव विकास शर्मा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...