Blog

शराब के लिये पैसे नहीं देने पर जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद



      रायगढ़, 4 सितंबर 2025। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा मार्ग पर बुधवार दोपहर शराब के लिये पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने जेसीबी चालक और उसके साथी के साथ मारपीट कर वाहन की चाबी छीनकर जेसीबी लूट ली थी। घटना के बाद हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचते हुए लूटा गया जेसीबी वाहन बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।

           मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा थाना खरसिया, जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी वाहन चलाता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 3 सितंबर की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। तभी ग्राम रायकेरा अटल चौक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर दोनों ने चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन की चाबी छीनी और जेसीबी लेकर भाग निकले। लिखित शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 231/2025 धारा 126(2), 296, 115(2), 119(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
         थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम के साथ तुरंत दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी चक्रधर यादव (26 वर्ष) और रोहित दास महंत (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम रायकेरा, ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर करीब 11 लाख की कीमत का पीला रंग का जेसीबी वाहन मय चाबी बरामद कर जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
          इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन के साथ थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई संजीवन वर्मा आरक्षक उद्योराम पटेल, दिनेश सिदार, प्रदीप तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...