Blog

नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी दुपहिया वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई,यातायात पुलिस ने सड़क पर अस्त व्यस्त खड़े वाहनों बाइक क्रेन से उठवाकर लायी थाने, प्रत्येक दुपहिया पर ₹700-₹700 का चालान

*07 अगस्त, रायगढ़*। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चन्द्रा के मार्गदर्शन पर सुगम यातायात के लिए शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं, यातायात पुलिस की टाऊन पेट्रोलिंग निरंतर पेट्रोलिंग कर व्यवस्था दुरूस्त करने में लगी है । साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में आज सुबह ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर एसडीएम कार्यालय रायगढ़ के सामने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौंक, सत्तीगुडी चौंक में ‘नो-पार्किंग’ जोन तथा सड़क ऊपर खड़ी दुपहिया वाहनों को बाइक क्रेन से उठवाकर थाना यातायात लाया गया। ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा को इन क्षेत्रों में वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़ी कर सड़क को जाम करने की शिकायत मिली थी । कार्रवाई दौरान टोइंग क्रेन द्वारा 08 दुपहिया वाहन को थाना लाया गया था जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117/177, 119/177, 127(3) के तहत 700 रूपये का समन शुल्क काटा गया है । ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान