Blog

लायंस क्लब वसुंधरा ने कैंसर पीड़ित परिवार को दी सहयोग राशि

लायंस क्लब वसुंधरा ने अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत एक कैंसर पीड़ित महिला के परिवार को सहयोग राशि दी यह परिवार जिसकी मां का नाम दुर्गा है यह बहुत समय से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन शोभा त्रिपाठी जी के सहयोग से वसुंधरा परिवार से जुड़ी हुई है इस महिला की दो बच्चियों हैं जुड़वा बच्चे, कहते हैं की बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं पर इन बच्चियों के पैदा होते ही इनके पिता ने बच्चों की मां और दोनों बच्चों को त्याग दिया किसी तरह से इन्हें लायंस क्लब इंटरनेशनल सेवा भावी संस्था का पता चला जिला अस्पताल से और सर्वप्रथम क्लब की वरिष्ठ सदस्य शोभा त्रिपाठी जी से उनकी मुलाकात हुई आज यह बच्चियों 11th क्लास में पढ़ रही है और लगातार वसुंधरा परिवार और विशेष सहयोग में शोभा त्रिपाठी जी इनका हर तरह से सहयोग करते आ रहे हैं चाहे शैक्षणिक हो चाहे पारिवारिक हो या फिर रहन-सहन की सुविधा हो इनका सहयोग होता है पिछले वर्ष पूर्व अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी जी के अध्यक्ष कार्यकाल में वसुंधरा परिवार ने निरंतर इन्हें मदद की पर अभी कुछ समय से यह ज्ञात हुआ कि दोनों बच्चों की मां को फर्स्ट स्टेज का कैंसर हो गया है इसके इलाज के लिए उसे रायपुर जाना है और भी संस्थाओं से हमने उनको मदद करने का आश्वासन तो दिया ही है पर वसुंधरा परिवार ने उन्हें नगद राशि के रूप में 6500 दिया है ताकि वह रायपुर जाकर अपने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अपना इलाज कर सके यह सहयोग राशि हमने बीओडी मीटिंग के समय दी जिसमें हमारे पूर्व रीजन चेयरपर्सन चंदा बंसल, मंगला देवरस, आए हुए अतिथियों में शशि दुबे ,अंजलि चोपड़ा, नए सदस्य रेखा गुल्ला क्लब मेंबर्स रत्ना खरे एवं क्लब अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी के मार्गदर्शन में क्लब की ओर से 3100 रुपए दिए गए उपस्थित सदस्यों में सचिव अर्चना तिवारी, शोभा त्रिपाठी ,सुधा परिहार, संजना मिश्रा, मंजू मिश्रा ,उषा मुदलियार , रत्ना खरे, चांदनी सक्सेना , शारदा कश्यप, अंबुज पांडे,सलमा बेगम ,गायत्री कश्यप ,शोभा चाहिल , मंगला कदम ,सीता तिवारी आदि रहीं सभी ने उसके जल्दी स्वास्थ ठीक होने की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उसकी मदद करने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशु... बालोद की पंचायतों में विकास पर सवाल! ‘कमीशन मॉडल’ की चर्चाओं से गरमाई सियासत बच्चों की राशि में खेल! शिक्षक-प्राचार्य खुद बने वेंडर, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी कड़ी चेतावनी “सनातन धर्म के महान प्रहरी दिलीप सिंह जूदेव को जन्मदिवस पर नमन: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने किया... “आत्मनिर्भरता के दौर में रिश्तों की दरार: समझ और सम्मान से ही बच सकते हैं संबंध”