Blog

11वीं मिनीगोल्फ राष्ट्रीय चैंपियनशिप सम्पन्न

छत्तीसगढ़ ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रायपुर मिनिगोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन तथा मिनिगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी, नया रायपुर में 25 से 30 जून तक आयोजित 11वीं मिनीगोल्फ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ।

पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दावड़ा यूनिवर्सिटी के सी ई ओ चिन्मय दावड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश सिंह ठाकुर ( जिलाध्यक्ष भाजपा) प्रशांत सिंह ठाकुर (प्रदेशमंत्री भाजपा किसान मोर्चा) प्रवीण मानवटकर ,सूरजसिंह योतिकार,सुरेंद्र चौहान,श्रीराम धर्माधिकारी,राजेश सेन्डेकर मंचासीन थे।
समापन समारोह के इस खास मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंद्र कुमार साहू ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश भी देते हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार मिनीगोल्फ जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत खुटे ने बताया कि प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की गई। इसमें नॉकआउट,स्ट्रोक एवं स्पीड स्पर्धाओं के अंतर्गत टीम इवेंट, सिंगल, डबल एवं मिक्स डबल इवेंट आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन नवंबर माह में थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के अवसर पर मंचस्थ अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
स्ट्रोक इवेंट
पुरुष वर्ग टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में साकेत गुप्ता,भूपेंद्र प्रसाद, एस के साहू,जयेश तिवारी,विशाल पोपट ,मेहुल साहू।
द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही। इन्हें रजत पदक मिला। इस टीम में शेख सिकंदर,आयुष,कौशिक सोनवाने, प्रीतम चौधरी,प्रशांत देशमुख,आनंद सुलाखे शामिल थे।
इसी तरह से तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश की टीम रही जिसे कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस टीम में सचिन चौधरी अमित गिरी ,रोशन शाह,सिद्धार्थ ,शौर्य वर्धन।

महिला वर्ग टीम इवेंट में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही जिन्हें स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इस टीम में पीयूषिका थोरात,ज्योति किर्दक,प्रांजलि,खुशी गायकवाड़, सुषमा विश्वकर्मा।
दूसरे स्थान पर मेजबान टीम छत्तीसगढ़ रही। जिसमें प्रदेश टीम में किंजल पोपट,वंदना मिंज ,प्रियंका, मनुप्रिया, छलक यादव,सीमा यादव शामिल रही।
तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल टीम रही जिसे कांस्य पदक हासिल हुआ।
इसमें मीनाक्षी झा, ऋषिका पॉल, बिस्वास अशी सेनगुप्ता,आशिका खातून,रुख़्सार इस्लाम खिलाड़ी के रूप में शामिल थे।

स्ट्रोक पुरुष वर्ग के सिंगल इवेंट में प्रथम अंशुमन शर्मा स्वर्ण पदक ( छत्तीसगढ़) द्वितीय सचिन चौधरी रजत पदक (मध्यप्रदेश)। तृतीय संवर्त कांस्य पदक (उत्तर प्रदेश)
डबल इवेंट में प्रथम चुनमुन व प्रीतम स्वर्ण पदक (छत्तीसगढ़)
द्वितीय योगेश व महिंद्रा (राजस्थान)
तृतीय आर जोथीश व एम कुमारन (तमिलनाडु)
महिला वर्ग के सिंगल स्ट्रोक इवेंट में
प्रथम अंजली स्वर्ण पदक (उत्तराखंड) द्वितीय रजत पदक ज्योति किर्दक (महाराष्ट्र) तृतीय शिवानी सोनी कांस्य (छत्तीसगढ़)
डबल इवेंट में प्रथम सप्तर्षि योतिकार व वैदेही प्रथम स्वर्ण पदक (महाराष्ट्र) द्वितीय राजीव व सिमरन रजत पदक (मध्यप्रदेश) तृतीय रोहिणी व शिप्रा कांस्य पदक ( हरियाणा)
स्पीड इवेंट पुरुष वर्ग
टीम इवेंट में आयोजित इस स्पर्धा प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र की टीम विजयी रही जिन्हें स्वर्ण पदक दिया गया । इस टीम में आयुष ,सौरभ,लिखित चौधरी,रोहित चौधरी,कौशिक सोनवाने,आनंद सुलाखे।
दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ की टीम रही जिन्हें रजत पदक मिला । प्रदेश की इस टीम में दुर्गेश,लोकेश्वर,निखिल, बृजदेव , नशीष, अनिरुद्ध शामिल थे।
तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की टीम रही जिन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस टीम में रॉनी बिस्वास, सृजन घोष,तरुण,आशीष,प्रियम , कृष्णेंदु शामिल थे।
स्पीड इवेंट की महिला वर्ग में महाराष्ट्र की टीम प्रथम स्थान हासिल की। इन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इस टीम में तनिष्का,लक्ष्मी,साहसनी,अनुष्का, श्रनाया,संस्कृति शामिल रही।
द्वितीय स्थान पर मध्यप्रदेश की टीम रही जिसे रजत पदक मिला ।इस टीम में कनक यादव, चेतना राउत सानिया खान,माही राठौड़,चेतना मालवीय,चंचल शामिल थी।
तीसरे स्थान पर दिल्ली की टीम रही इन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस टीम में रिया, हिमालया, अंशिका,खुशी, चित्रा,गौरी शामिल थी।
स्पीड इवेंट के सिंगल इवेंट पुरुष वर्ग में
प्रथम रोहित यादव स्वर्ण पदक (छत्तीसगढ़) द्वितीय भारत तिवारी (उत्तरप्रदेश) लवण कांस्य पदक (केरल)
डबल इवेंट में प्रथम जयंत कुमार व संजय कुमार स्वर्ण पदक ( राजस्थान) द्वितीय प्रकाश व कपिल रजत पदक (हिमाचल प्रदेश) तृतीय मिन्दर व विशाल कांस्य पदक ( दिल्ली)
कार्यक्रम का संचालन आदित्य सिंह ने तथा आभार प्रदर्शन जयेश तिवारी ने किया।पूरे आयोजन में देश भर से आए खिलाड़ियों ,,प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में
मिनी गोल्फ़ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष ऐस के साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत खुटे, उपाध्यक्ष जयेश तिवारी, सचिव सीमा यादव, कोषाध्यक्ष किंजल पोपट, जॉइंट सेक्रेटरी विशाल पोपट, सह कोषाध्यक्ष वंदना मिंज और महा सचिव भूपेंद्र कुमार प्रसाद की महती भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...