Blog

अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 153 पाव अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जुपिटर स्कूटी भी जप्त

*09 अगस्त, रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने आज दोपहर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त की। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोईरदादर चौक के पास सिल्वर रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी (क्रमांक सीजी 13 एडब्लू 3943) को रोका, जिसमें अंग्रेजी शराब की अवैध खेप ले जाई जा रही थी।

स्कूटी चालक, *दीप सिंह पवार (24 वर्ष), निवासी सोनिया नगर, कोतरारोड़, थाना कोतवाली, रायगढ़* ने पुलिस को बताया कि वह शालिनी स्कूल से उर्दना की ओर शराब बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें “विमल” लिखे दो थैलों में गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब की 153 पाव (कुल 27.540 लीटर) बरामद हुईं। जब्त शराब की कीमत लगभग 19,890 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी दीप सिंह पवार को गिरफ्तार कर लिया और उसे आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस त्वरित कार्रवाई में टीआई प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, रवि साय, आरक्षक विनोज लकड़ा ,चंद्रकुमार बंजारे और नंद कुमार पैंकरा शामिल थे।

टीआई प्रशांत राव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवम् सीएसपी श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहेगी और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...