Blog

पितृ पक्ष पर पूर्वजों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए बोले सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

रायगढ़। सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक, साथ ही छत्तीसगढ़ ड्रीम स्पार्क के ब्रांड एम्बेसडर श्याम गुप्ता ने पितृ पक्ष पर भारतीय सनातन संस्कृति की महानता को याद करते हुए भावनात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के प्रति आस्था, श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसे भारत में जन्मे हैं जहां मृत्यु के बाद भी पूर्वजों से जुड़े रहने की अद्भुत परंपरा जीवित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे पूर्वज भले ही औपचारिक शिक्षा से दूर रहे हों, लेकिन उनके अनुभव, संस्कार और ज्ञान के सामने आज के डिग्रीधारी भी छोटे साबित होते हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन और विराट धर्म है, जिसे पूरी तरह से समझ पाना हर किसी के लिए संभव नहीं। जो इसे नहीं जान पाए, वही भ्रमित होकर इससे दूर हुए। श्याम गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति की यही विशेषता है कि वह जीवित और मृत दोनों से जुड़ाव बनाए रखती है।

उन्होंने अंत में सभी समाज, पितरों और देवी-देवताओं को प्रणाम करते हुए महान भारत को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा