Blog

संगीत जगत के विख्यात नाम निमाई चरण पंडा के निधन से रायगढ़ में शोक, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़। संगीत जगत के विख्यात नाम निमाई चरण पंडा के आकस्मिक निधन से कला एवं संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रेस रिपोर्टर क्लब ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने कहा कि रायगढ़ की पहचान कला और संगीत की समृद्ध परंपरा से रही है। संगीत सम्राट की उपाधि से सम्मानित राजा चक्रधर सिंह के समय से ही रायगढ़ की धरती पर संगीत और कला की ऐसी परंपरा विकसित हुई, जिसकी पहचान देश-विदेश तक बनी। यही कारण है कि रायगढ़ के कण-कण में संगीत और कला की संस्कृति रची-बसी है।

इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाले अनेक कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ का नाम रोशन किया। इन्हीं में संगीत के क्षेत्र में निमाई चरण पंडा का नाम भी सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई।

उनके आकस्मिक निधन को संगीत जगत और रायगढ़ की कला-संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता, संभाग सचिव पिंगल वघेल, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, केशव महंत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष निलाम्बर पटेल, जिला सचिव धर्मेंद्र बानी, जिला पदाधिकारी विभूति प्रधान, शत्रुभन साहू, सुमीत पटेल तथा जिला महिला अध्यक्ष पूजा जायसवाल सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के सभी पदाधिकारियों ने निमाई चरण पंडा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...