Blog

रेडियो धूम के डायरेक्टर रमाशंकर शुक्ला को नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने किया सम्मानित

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता समाजसेवी पूनम चंद अग्रवाल गौरी गुप्ता के उपस्थिति में सम्मानित हुए

रायगढ़। जिले की कला, संगीत, साहित्य, संस्कृति और जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में रेडियो प्रसारण के माध्यम से सराहनीय भूमिका निभाने वाले रेडियो धूम के स्टेशन डायरेक्टर रमाशंकर शुक्ला को नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता, माँ चंद्रहासनी ट्रस्ट के समाजसेवी पूनम चंद अग्रवाल और सामाजिक कार्यकर्त्ता व पूर्व पार्षद गौरी गुप्ता मुख्य आतिथ्य में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में श्री शुक्ला को असम शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

सभी अतिथियों ने रायगढ़ जिले के लिए रेडियो धूम टीम के निरंतर योगदान की सराहना की और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रेडियो धूम ने हर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आवाज़ को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया है, जिससे समाज में जागरूकता और जनहित कार्यों को बल मिला है।

गौरतलब है कि रेडियो धूम लगातार जनसमस्याओं के समाधान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक संदेशों को रेडियो स्टूडियो के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाता आ रहा है, जो जिले के लिए एक अनुकरणीय पहल है ज्ञात रहे रेडियो धूम को सुनने वाले श्रोता सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी है जो रेडिओ धूम के महत्वपूर्ण सारे कार्यक्रम को सुनते है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...