Blog

सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने अधिकारियों से की दो टूक – सरपंचों की नियमित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई हो

रायगढ़। सरपंच संघ के अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने प्रशासन के अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा है कि सरपंचों की नियमित व न्यायोचित मांगों पर अब और विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गांवों के विकास कार्यों और सरपंचों के अधिकारों को लेकर लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ रही है।

अध्यक्ष चौहान ने कहा कि सरपंच ग्राम पंचायतों की रीढ़ होते हैं और उनके बिना विकास कार्यों की कल्पना संभव नहीं। इसके बावजूद समय-समय पर उठाई जाने वाली मूलभूत मांगों पर कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि सरपंचों की नियमित मांगों पर जल्द से जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन सरपंचों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र निराकरण करेगा, जिससे गांवों के विकास की गति प्रभावित न हो l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...