Blog

कुनकुरी की आस्था को मिला सम्मान, छठ घाट निर्माण हेतु 5 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

कुनकुरी। आस्था और विश्वास के पर्व छठ महापर्व को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में छठ घाट निर्माण के लिए ₹517.02 लाख (पाँच करोड़ सत्रह लाख दो हजार रुपये) की राशि का आबंटन स्वीकृत किया है। यह निर्णय पितृपक्ष के पावन अवसर पर लिया गया, जिसे नगरवासियों ने एक ऐतिहासिक उपहार माना है।

छठ घाट निर्माण के इस निर्णय को लेकर स्थानीय लोगों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इसे स्व. अमरजीत गिरि जी के सपनों की पूर्ति और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया जा रहा है। बताया जाता है कि जब श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ के सांसद थे, तभी उन्होंने स्व. अमरजीत गिरि जी से इस घाट निर्माण का वादा किया था। आज मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने उस वादे को पूरा कर दिया, जिससे न केवल कुनकुरी की जनता गौरवान्वित हुई है बल्कि स्वर्गीय अमरजीत गिरि जी की आत्मा को भी शांति और प्रसन्नता मिली है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से नगर का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ेगा। छठ महापर्व के अवसर पर लाखों श्रद्धालु यहां एकत्रित होते हैं। नए घाट के निर्माण से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी बल्कि नगर का सौंदर्यीकरण और विकास भी होगा।

जनता ने एक स्वर से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह कदम धार्मिक आस्था और जनभावनाओं का सम्मान है। छठ महापर्व की गरिमा और नगर की पहचान अब और मजबूत होगी।

जय कुनकुरी, जय छत्तीसगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...