Blog

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत  *घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू* के नेतृत्व में मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम कॉलर टैग



   *रायगढ़, 1 अक्टूबर* । रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाईवे पर आवारा मवेशियों की वजह से आए हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारियों को सुरक्षा के मद्देनजर मवेशियों के गले में रेडियम लगे कॉलर टैग लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में आज *घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू* के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।

        इस दौरान रायगढ़-घरघोड़ा, घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग एवं तमनार बायपास मार्ग पर घूम रहे सैकडों मवेशियों के गले में रेडियम कॉलर टैग लगाए गए ताकि रात के समय सड़क पर आने वाले वाहन चालक दूर से ही मवेशियों को देख सकें और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। पुलिस की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।

         घरघोड़ा पुलिस का यह अभियान न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होगा बल्कि ग्रामीणों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...