Blog

नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रचनात्मकता के रंगो से सजी नेत्र जागरूकता की मुहिम

पिथौरा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में राष्ट्रीय नेत्र पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों में नेत्र सुरक्षा, नेत्रदान एवं दृष्टि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध लेखन एवं नेत्र जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

चित्रकला प्रतियोगिता के लिए “आंख है तो संसार है”, निबंध लेखन के लिए “नेत्रदान महादान” तथा क्विज प्रतियोगिता के लिए “नेत्र जागरूकता” विषय निर्धारित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, लेखन क्षमता एवं ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए नेत्रों की उपयोगिता, नेत्रों की सुरक्षा तथा नेत्रदान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख एवं दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा के वित्त एवं योजना प्रभारी हेमंत खुटे ने कहा कि “आंखें हमारे जीवन की अनमोल आधार हैं। आंखों के बिना संसार की सुंदरता को देख पाना संभव नहीं है। बच्चों को कम उम्र से ही नेत्रों की सुरक्षा, स्वस्थ आदतों तथा नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और सामान्य ज्ञान को भी विकसित करती हैं। नेत्रदान महादान है, क्योंकि हमारे जाने के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है।”

उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल एवं स्क्रीन का संतुलित उपयोग करने, पर्याप्त रोशनी में पढ़ने तथा आंखों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

प्रतियोगिताओं के पश्चात विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, ड्राइंग बुक एवं कलर सेट बतौर पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विजयी प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है -चित्रकला प्रतियोगिता – “आंख है तो संसार है” प्रथम लिलेश्वरी पटेल,द्वितीय तेजल दीवान, तृतीय साधना ध्रुव।
निबंध लेखन प्रतियोगिता “नेत्रदान महादान” में प्रथम कुलदीप, द्वितीय सौरभ यादव, तृतीय नैना दीवान ।
नेत्र जागरूकता क्विज कम्पीटिशन
प्रथम कुलदीप पटेल, द्वितीय योगेश्वरी , तृतीय अनुज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान