Blog

रायगढ़ में विजयदशमी पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लिया दुर्गा माता का आशीर्वाद

वरिष्ठ पार्सद सुरेश गोयल द्वारा बनवाया गया विधायक ओपी के विकास यात्रा नालंदा पंडाल की जमकर तारीफ हुई

रायगढ़। विजयदशमी दशहरा के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा के विकास कार्यों के प्रति समर्पित विधायक श्री ओपी चौधरी ने संजीवनी परिसर में युवक संघ द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर परिसर में उमड़े श्रद्धालुजनों ने भी मंत्री जी के साथ मिलकर माता की आराधना की।

कार्यक्रम में रायगढ़ नगर पालिक निगम के पार्षद श्री सुरेश गोयल द्वारा नालंदा परिसर में तैयार करवाए गए आकर्षक पंडाल की विशेष चर्चा रही। ओपी चौधरी ने पंडाल की भव्यता, सजावट एवं धार्मिक उत्साह से सराबोर वातावरण की भरपूर प्रशंसा की और पार्षद श्री सुरेश गोयल के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और परंपराओं को जीवंत रखने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत श्री बलबीर शर्मा, भाजपा सक्रिय सदस्य सतपाल बग्गा की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया। श्रद्धालुओं ने विजयदशमी पर्व को समाजिक एकता, शक्ति और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवक संघ के पदाधिकारी एवं अनेक नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वातावरण जय माता दी के नारों से गूंज उठा। विजयदशमी पर्व पर मां दुर्गा की आराधना कर विधायक ओपी चौधरी ने प्रदेश की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की।

रायगढ़ के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में यह दशहरा उत्सव एकता, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
"डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र