Blog

राजनांदगांव कलेक्टर बने आईएएस जितेंद्र यादव, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने दी बधाई

रायगढ़ / जिले के युवा और ऊर्जावान आईएएस अधिकारी जितेंद्र यादव को राजनांदगांव का नया कलेक्टर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यादव पूर्व में रायगढ़ जिला पंचायत के सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को विकास, पारदर्शिता और जनहित की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सराहा गया। अब राजनांदगांव जिले में कलेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति से आमजन में नई उम्मीदें जगी हैं।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगठन के संरक्षक बलबीर शर्मा  पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एन वाय के भारत सरकार और  संगठन के संस्थापक  अंतराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी वरिष्ठ कोच डायरेक्टर रेंशी श्याम गुप्ता ने कहा कि जितेंद्र यादव जैसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारी किसी भी जिले के लिए प्रेरणा होते हैं। संगठन के पदाधिकारी हिमांशु चौहान, हेमंत खुटे, कविता छाबड़ा, गीतांजलि, सुमिता पटेल, भारती सोनबेर, परमजीत सिंह भाटिया, संजय जिंदल, अंतर्यामी होता, लक्ष्मण गुप्ता, ललित राठिया और लोचन यादव सभी संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों ने भी संयुक्त रूप से बधाई संदेश जारी किया।

संगठन ने विश्वास जताया कि यादव राजनांदगांव जिले में सुशासन और विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उनकी कार्यशैली हमेशा से ही जनता के बीच संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन पर केंद्रित रही है।

बधाई संदेश में कहा गया कि यादव की सोच और नेतृत्व क्षमता युवाओं को प्रेरित करती है और आम जनता के बीच भरोसा जगाती है। संगठन ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राजनांदगांव जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कार्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...