Blog

जल–जंगल–जमीन की सुरक्षा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मुख्य उद्देश्य: सूरज यादव

छुईखदान व जिंदल जनसुनवाई के विरोध को जनता का वैध अधिकार बताया

छत्तीसगढ़ रायपुर / गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य जल–जंगल–जमीन की सुरक्षा है, जो आदिवासी और मूलनिवासी समाज की पहचान और जीवन रेखा है। उन्होंने दोनो राष्ट्रीय पार्टियों पर आरोप लगाया कि वर्षों से उन्होंने जंगलों को नष्ट करने वाले निर्णय लिए, जिससे स्थानीय समुदायों की आजीविका और पर्यावरण दोनों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़े हैं।

सूरज यादव ने हाल ही में छुईखदान में प्रस्तावित जनसुनवाई को जनता द्वारा रोकने को पूरी तरह सही और लोकतांत्रिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जब जनता को लगता है कि उनकी आवाज़ नहीं सुनी जा रही, तो शांतिपूर्ण विरोध उनका संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने जिंदल जनसुनवाई के विरोध पर भी बड़ा बयान दिया। तमनार क्षेत्र में लगातार तीन दिन और तीन रात हजारों स्थानीय लोगों द्वारा जनसुनवाई का विरोध दर्ज किया गया, जिसे यादव ने जनता की जागरूकता और अपने हक–अधिकार के प्रति मजबूती का प्रतीक बताया।

यादव ने स्पष्ट कहा कि जल–जंगल–जमीन की रक्षा किए बिना विकास अधूरा है, और जनता की सहमति के बगैर किसी भी परियोजना को आगे बढ़ाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
"डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र