Blog

“आत्मनिर्भरता के दौर में रिश्तों की दरार: समझ और सम्मान से ही बच सकते हैं संबंध”

रायपुर छत्तीसगढ़ आज के समय में रिश्तों के टूटने का एक बड़ा कारण यह भी बनता जा रहा है कि आत्मनिर्भर होने के बाद कई लोग रिश्तों की पवित्रता और उनकी गंभीरता को समझ नहीं पाते। उन्हें लगता है कि जब वे आर्थिक रूप से सक्षम हैं तो उन्हें किसी के सहारे या साथ की आवश्यकता नहीं है।

जबकि सच्चाई यह है कि पैसा इंसान की जरूरतें पूरी कर सकता है, लेकिन रिश्तों की जगह कभी नहीं ले सकता। हर रिश्ता अपने आप में महत्वपूर्ण होता है और जीवन को संतुलन व भावनात्मक सहारा देता है।

यदि लोग रिश्तों की कमियां ढूंढने के बजाय उनकी अच्छाइयों को स्वीकार कर साथ निभाने की भावना से जीना शुरू करें, तो समाज में रिश्तों के टूटने के बढ़ते आंकड़ों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यह विचार सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि अपने सामाजिक कार्यों के दौरान समझ और संवाद के माध्यम से कई परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास किया गया है।

समाज में मजबूत रिश्ते ही परिवार और सामाजिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को रिश्तों की अहमियत समझते हुए उन्हें निभाने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि