Blog

इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशुल्क योग अभ्यास

70 हजार लोगों को निःशुल्क योग सेवा देने वाले अर्जुन सिंह राजपुरोहित का सोनीपत में हुआ सम्मान

रायपुर / योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित लगातार देशभर में निःशुल्क योग सेवा दे रहे हैं। मूल रूप से मधुरई के निवासी अर्जुन सिंह राजपुरोहित अब तक पूरे भारत में करीब 70 हजार लोगों को निःशुल्क योग का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

इसी कड़ी में वे हरियाणा के मॉडल टाउन, सोनीपत स्थित मदन सिंह राजपुरोहित के आवास पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों को योग का अभ्यास करवाया और स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व के बारे में बताया। उनके आगमन पर मदन सिंह राजपुरोहित एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका सम्मान और स्वागत किया।

इसके बाद योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने दिल्ली के इंडिया गेट पर भी उपस्थित होकर लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

उनके इस सराहनीय कार्य को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर योग अभ्यास कार्यक्रम में मदन सिंह राजपुरोहित, राकेश दीक्षित, ओम जी, उदय भाई, संजय और निक्की जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...