Blog

ड्रिंक एंड ड्राइव: तीन ट्रेलर चालकों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना

*25 अगस्त, रायगढ़* । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 23/08/2024 को घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर कंचनपुर चौक के पास घरघोड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन ट्रेलर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा, जिनके विरुद्ध कल इस्तगाशा धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तैयार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायाधीश श्रीमती चंद्रकला देवी साहू ने तीनों चालकों पर ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है ।

*ट्रेलर वाहन चालकों के नाम और पते*:

1. खेमसागर यादव (पिता: घनश्याम यादव, उम्र: 22 वर्ष), निवासी सोनपुर, थाना लैलूंगा
2. भरत कुमार (पिता: स्वर्गीय नान्हू सिंह, उम्र: 32 वर्ष), निवासी कोलसईना, थाना बोधी विद्या, बिहार
3. लोकेश यादव (पिता: चकानंद यादव, उम्र: 24 वर्ष), निवासी सोनपुर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता