Blog

संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन

टी.एल.एम. मेले से शिक्षण को मिला नया आयाम

पिथौरा संकुल केंद्र गड़बेड़ा में संकुल स्तर पर शिक्षण को अधिक प्रभावी और गतिविधि आधारित बनाने के उद्देश्य से टी.एल.एम. मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकुल के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने छात्रों के साथ अपने-अपने नवाचारों एवं शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान संकुल प्राचार्य श्री के. के. साहू ने “आओ करके सीखें” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जब बच्चे किसी विषय को स्वयं प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से समझते हैं, तो वह ज्ञान उनके मन में लंबे समय तक स्थायी रहता है।
इस दौरान संकुल समन्वयक लोकनाथ सिन्हा ने टी.एल.एम. मेले के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों को नवाचारों को साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे शिक्षण पद्धति में रचनात्मकता बढ़ती है और विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई अधिक रोचक बनती है।
कार्यक्रम में शिक्षक हेमंत खुटे ने कहा कि टी.एल.एम. के माध्यम से विद्यार्थियों को किसी भी विषय के कॉन्सेप्ट को समझने में काफी मदद मिलती है। जब पढ़ाई को मॉडल, चार्ट, खेल और गतिविधियों से जोड़ा जाता है, तो कठिन विषय भी सरल और समझने योग्य बन जाते हैं।
इस अवसर पर गणित, विज्ञान, हिंदी,अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित अनेक आकर्षक और उपयोगी शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि गतिविधि आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़ती है और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
उक्त मेले में अपने – अपने विद्यालयों से दो – दो विद्यार्थियों के साथ
दयाराम पेटल (प्रधान पाठक) हेमंत खुटे, विवेक दीक्षित,
नरेन्द्र कुमार दीवान (प्रधानपाठक)
हितेश पटेल (प्रधान पाठक)
बेदराम सिन्हा (प्रधानपाठक)
लक्ष्मी पटेल (सहा शिक्षक)
तेजुराम यादव (प्रधानाचार्य) ने सहभागिता की थी । सहायक शिक्षण सामग्री के प्रदर्शन के आधार पर शासकीय मिडिल स्कूल पोटापारा को प्रथम स्थान , मिडिल स्कूल कसहीबाहरा को दूसरा तथा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल गड़बेड़ा को तीसरा स्थान मिला। मेले में शिरकत सभी छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्र छात्राओं में भुवन लाल ध्रुव,वीर कुमार ,नीरज साहू,
तारिणी ठाकुर,करण पटेल,यामिनी साहू,छोटी वस्त्राकर,ललिता ध्रुव,
मोहनीश दीवान,काव्या ध्रुव,खुशी ध्रुव,विकास यादव,राहुल ध्रुव,रूबी निषाद,साक्षी ठाकुर,लक्ष्मी साहू, जागृति सेन,सिद्धार्थ निषाद,घनश्याम ध्रुव का नाम शामिल है। कार्यक्रम का संचालन शासकीय प्राथमिक शाला कसहीबाहारा के प्रधान पाठक हितेश पटेल ने तथा आभार प्रदर्शन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेड़ा के प्रधान पाठक दयाराम पटेल द्वारा किया गया।
मेले उपरांत आगामी 5 वीं व 8 वीं की परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए वार्षिक परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु प्रधान पाठकों की बैठक आहूत की गई जिसमें संकुल प्राचार्य के के साहू ने परीक्षा के कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। इस दरमियान छात्रवृत्ति पूर्णता, अपार आई डी पूर्णता हेतु समीक्षा की गई साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि