Blog

जहरीले सांप के काटने से हिमेश मालाकार की जान बचाने में मेडिकल टीम की सराहनीय भूमिका — नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने जताया आभार

डॉक्टर उरांव डॉक्टर नायक रेडक्रास मेडिकल प्रभारी मुकेश शर्मा के सक्रियता के लिए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने सैल्यूट किया

रायगढ़ तमनार। ग्राम बड़गांव पंचायत के ग्राम भैसगढ़ी निवासी गुरुदयाल मालाकार के पुत्र हिमेश मालाकार को जहरीले सांप के काटने के बाद गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हिमेश तीन दिनों तक कोमा में रहे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की टीम — डॉक्टर उरांव, डॉक्टर नायक एवं रेडक्रॉस के सक्रिय सदस्य मुकेश शर्मा की तत्परता और विशेषज्ञ उपचार से हिमेश मालाकार को नई जिंदगी मिली।

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेंशी श्याम गुप्ता को जब यह जानकारी उनके शिष्य गुरुदयाल मालाकार (पूर्व उपसरपंच ), वर्तमान सरपंच पति एवं पूर्व सरपंच ललित राठिया एवं शिष्य लोचन यादव द्वारा मिली, तो उन्होंने तत्काल अस्पताल पहुंचकर हिमेश के परिजनों से मुलाकात की और पूरे चिकित्सा दल के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्याम गुप्ता ने कहा कि “डॉक्टर उरांव, डॉक्टर नायक और रेडक्रॉस के मुकेश शर्मा ने जिस मानवीय संवेदना और प्रोफेशनल दक्षता से हिमेश को बचाया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।” उन्होंने नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की ओर से पूरी मेडिकल टीम और स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ चिकित्सक और समाजसेवी ही जनसेवा की असली मिसाल हैं।

संगठन ने मेडिकल कॉलेज रायगढ़, रेडक्रॉस प्रभारी मुकेश शर्मा तथा डॉक्टर उरांव-डॉक्टर नायक सहित समस्त मेडिकल स्टाफ को “सेल्यूट” करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया है। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने अपील की है कि ऐसे आपातकालीन स्थितियों में मेडिकल टीम के सहयोग और तत्परता से ही कई जीवन बचाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...