Blog

गुम इंसान की सघन खोजबिन में हुआ घटना का खुलासा, जंगली सूअर के अवैध शिकार में करंट लगने से हुई थी व्यक्ति की मौत,अपराध छिपाने जंगल में शव छिपाकर हुए थे फरार, पुलिस ने सबूत जुटाकर आरोपियों को किया गिरफ्तार,गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध में चक्रधरनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा रिमांड पर, गए जेल

*12 अगस्त, रायगढ़* । चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आया है। 09 जुलाई को ग्राम नटवरपुर के तेजकुमार धनवार ने अपने पिता सुग्रीव धनवार के 07.08.2024 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सुग्रीव धनवार (उम्र 60 वर्ष) की मौत बिजली के करंट से हुई थी, जो अवैध शिकार के लिए लगाए गए तार से हुआ है।

घटना के दिन (07 जुलाई) को सुग्रीव अपने भाई हीरालाल के साथ गांव बलभद्रपुर गए थे, जहां दोनों ने शराब पी थी। वापस लौटते समय जंगल रास्ते में सुग्रीव धनवार करंट लगने से वहीं गिर गया जिसे हीरालाल उसी हालत में छोड़कर घर लौट आया। अगले दिन जब सुग्रीव की तलाश शुरू हुई, तब हीरालाल ने घटना की जानकारी दी। सुग्रीव के घरवाले जंगल जाकर देखे वहां कोई नहीं मिला । तब खोजबिन कर थाने में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराये ।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गुम इंसान जांच में लापता हुए सुग्रीव के घरवालों से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया गया । इस दौरान गांव के गुड्डू धनवार (19 साल) की गतिविधि संदिग्ध पाई गई जिसे घटना के दिन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने और नीलकंठ राठिया उर्फ भूरी (23 साल) ने बलभद्रपुर जंगल में अवैध शिकार के लिए बिजली के तार लगाए थे, जिससे सुग्रीव की मौत हो गई थी। पकड़े जाने के डर से उन्होंने शव को जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने तत्काल धर पकड़कर आरोपी नीलकंठ राठिया को हिरासत में लिया । आरोपियों की निशानदेही में शव को बिछाये कंरट वाले स्थाने से काफी दूर झाडियों से बरामद कर मृतक के वारिसान से पहचान कराया गई । दोनों आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 371/2024 धारा 105, 238, 3(5)बीएनएस, 135 विद्युत अधिनियम का अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किए गए लगभग 1 किलो जेआई तार एवं जिस साइकिल शव को अन्यंत्र ले जाकर छिपाया गया उस साइकिल को भी बरामद कर लिया गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के हमराह सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, हेमप्रकाश सोन आरक्षक सुशील मिंज और रूपराम साहू की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...