Blog

पेंडरवा धाम पहुंचे सीनियर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के बड़े भाई, परचावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से लिया आशीर्वाद

हनुमान जी एवं मां संतोषी के दर्शन कर गुरुदेव को किया प्रणाम, सनातन धर्म के उत्थान के प्रयासों की सराहना

सक्ति। जिले के प्रसिद्ध पेंडरवा धाम स्थित हनुमान मंदिर में आस्था और श्रद्धा का विशेष दृश्य देखने को मिला। सीनियर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर जी के बड़े भाई, जो राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, पेंडरवा धाम पहुंचकर परचावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने पवित्र धाम में हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा मां संतोषी का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके प्रति अपनी गहरी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि अजय उपाध्याय जी महाराज जैसे संत सनातन धर्म के संरक्षण, उत्थान और जागरण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने गुरुदेव के धार्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की खुलकर सराहना करते हुए उन्हें सादर प्रणाम किया और सम्मानपूर्वक सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि संत समाज द्वारा सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

पेंडरवा धाम में हुई इस भेंट के दौरान श्रद्धा, सम्मान और सनातन आस्था का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर को विशेष और भावपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ