Blog

व्यक्तिगत स्वार्थ और आत्मकेंद्रित सोच से बढ़ रहा मानसिक तनाव — श्याम गुप्ता

अपनों से दूरी बना रहा इंसान, यही मानसिक तनाव और डिप्रेशन की बड़ी वजह — श्याम गुप्ता

रायगढ़।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा है कि आज के दौर में बढ़ते मानसिक तनाव और डिप्रेशन का एक बड़ा कारण इंसान का अपनों से दूर होता जाना है। उन्होंने कहा कि मानव समाज शुरू से ही एक सामाजिक व्यवस्था का हिस्सा रहा है, जहां परिवार, रिश्ते और सामूहिक जीवन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं।

श्याम गुप्ता ने कहा कि आधुनिक समय में व्यक्तिगत स्वार्थ और आत्मकेंद्रित सोच ने इंसान को धीरे-धीरे समाज और अपने लोगों से दूर कर दिया है। लोग आत्मनिर्भरता के नाम पर यह सोचने लगे हैं कि वे पूरी तरह सक्षम हैं और उन्हें किसी के सहारे की आवश्यकता नहीं है। यही सोच धीरे-धीरे उन्हें अपनों से दूर कर देती है।

उन्होंने कहा कि जब इंसान अपने रिश्तों, परिवार और सामाजिक सहयोग से दूर हो जाता है, तो वह अंदर से अकेला और बेसहारा महसूस करने लगता है। यही अकेलापन आगे चलकर मानसिक तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का मूल कारण बन जाता है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि समाज को इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। परिवार और समाज के साथ संवाद, आपसी सहयोग और रिश्तों की मजबूती ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे प्रभावी तरीका है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में भी रिश्तों, परिवार और समाज से जुड़े रहना बेहद जरूरी है। यदि इंसान अपने लोगों के साथ जुड़ा रहेगा, तो मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...