Blog

महापुरुषों-संतों के नाम पर नफरत की राजनीति पर लगे रोक, कानून में बदलाव की जरूरत — रेंशी श्याम गुप्ता

रायगढ़ / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि हमारे महान महापुरुषों, साधु-संतों और समाज सुधारकों के नाम पर कुछ लोग नफरत और अलगाववाद की राजनीति कर रहे हैं। जिन महापुरुषों ने अपना पूरा जीवन मानवता, समानता, और भाईचारे के लिए समर्पित कर दिया, उन्हीं के नाम से समाज में वैमनस्य फैलाया जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

गुप्ता ने कहा कि ऐसे लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और इसके लिए कानून में बदलाव की सख्त जरूरत है। देश के संविधान में प्रत्येक नागरिक को समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्षता का अधिकार दिया गया है, परंतु जब कोई व्यक्ति या संगठन इन सिद्धांतों का दुरुपयोग कर समाज को तोड़ने का प्रयास करता है, तो यह राष्ट्रहित के खिलाफ माना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल,भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद,  स्वामी विवेकानंद, कबीरदास, गुरु नानक देव, तुलसीदास, रामकृष्ण परमहंस,गुरु घासीदास बाबा, शिवाजी महराज, जैसे अनेको महापुरुषों एवं संतो ने सदैव समाज को एकता और प्रेम का संदेश दिया। इसलिए, उनके नाम पर राजनीति करना, जाति और वर्ग के आधार पर विभाजन फैलाना, न केवल उनकी शिक्षाओं का अपमान है बल्कि भारतीय संस्कृति और संविधान के मूल्यों पर आघात है।

रेंशी श्याम गुप्ता ने समाज से आह्वान किया कि सभी धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और मानवता की एकता को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि “जो लोग नफरत फैलाते हैं, उन्हें सजा नहीं, बल्कि कानून की सच्चाई से परिचित कराया जाना चाहिए ताकि भारत एक मजबूत, समरस और सर्वसमावेशी राष्ट्र बन सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...