Blog

भगवान गंवई ने किया ‘स्कूल चलो पढ़े बर’ ऑडियो पोस्टर का विमोचन

पिथौरा शिक्षा के प्रति जनजागरण और बच्चों को शासकीय विद्यालय आने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से नवाचारी शिक्षक एवं शतरंज प्रमोटर हेमंत खुटे द्वारा तैयार किए गए प्रेरणादायी ऑडियो पोस्टर “स्कूल चलो पढ़े बर” का विमोचन वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति मुंबई के भगवान गंवई के करकमलों विज्ञान आश्रम कसेकरा में किया गया।
विमोचन अवसर पर भगवान गंवई ने कहा कि — “हेमंत खुटे द्वारा शिक्षा को जन-अभियान से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। आज भी अनेक बच्चे किसी न किसी कारणवश विद्यालय से दूर हो जाते है , ऐसे में इस प्रकार के रचनात्मक माध्यम समाज में शिक्षा का उजाला फैलाने का कार्य करेंगे।”
इस दरमियान हेमंत खुटे ने बताया कि “स्कूल चलो पढ़े बर” गीत के माध्यम से शिक्षा का महत्व को समझाया तथा विद्यालयों में संचालित शासकीय योजनाओं का समावेश किया गया हैं। यह गीत स्थानीय छत्तीसगढ़ी बोली पर आधारित है। गीत को सुमधुर संगीत से सजाया है छत्तीसगढ़ के मशहूर संगीतकार अमित प्रधान ने तथा कंचन जोशी ने सुरम्य,मखमली, जादुई आवाज से गीत को नई ऊंचाइयां दी है। इस गीत को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के खास अवसर पर यू ट्यूब पर अपलोड किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शिक्षक हेमंत खुटे ने चेस इन स्कूल्स के तहत स्कूली बच्चों को विद्यालय में शतरंज खेलने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भी शतरंज गीत स्कूल चले हम, पढ़ाई करे हम,शतरंज खेले हम गीत का आडियो – वीडियो जारी किया था।जिसे शतरंज जगत में राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली थी।
ऑडियो पोस्टर स्कूल चलो पढ़े बर के विमोचन कार्यक्रम के इस खास मौके पर सेवानिवृत अपर कलेक्टर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष विश्वास मेश्राम , संगीतकार अमित प्रधान, फिल्म अभिनेता जयेश तथा अन्य शिक्षाविद् मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...