Blog

गोवा ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में परवीन सिंह ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

गोवा/नई दिल्ली /
157 टीए यूनिट के प्रतिनिधि परवीन सिंह ने पेडेम इंडोर स्टेडियम, मापुसा, गोवा में आयोजित गोवा ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश और भारतीय सेना का गौरव बढ़ाया है।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्ल्ड रेनशुकन कराटे-डो फेडरेशन के गौरवान्वित सदस्यों द्वारा, वर्ल्ड फुनाकोशी शोटोकन संगठन के बैनर तले हंसी हसन इस्माइल सर के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में भारत, श्रीलंका, नेपाल, केन्या, मलेशिया और एक अन्य अंतरराष्ट्रीय टीम सहित कुल छह देशों ने भाग लिया, जिससे यह प्रतियोगिता वैश्विक स्तर पर एक भव्य आयोजन बन गई।

अपनी इस उपलब्धि पर परवीन सिंह ने कहा कि,

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश और भारतीय सेना दोनों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं अपने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमंत कांडपाल, एडजुटेंट और कंपनी कमांडर का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी प्रेरणा और समर्थन से यह सफलता संभव हुई

परवीन सिंह की यह उपलब्धि न केवल भारतीय सेना के अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश करती है, बल्कि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। गोवा ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में उनका यह स्वर्णिम प्रदर्शन भारतीय खेल जगत में एक नई ऊर्जा लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...