Blog

बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे आया नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन – जामगांव आर थाना में पुलिस पेट्रोलिंग की मांग

दुर्ग, 6 नवंबर 2025। बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने आज शाम जामगांव आर पुलिस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच नियमित पेट्रोलिंग करने का निवेदन किया। यह मांग उस घटना के बाद की गई जिसमें कुछ युवकों द्वारा लड़कियों के साथ रास्ता रोककर छेड़छाड़ एवं बदतमीजी की गई थी।

इस अवसर पर संगठन की दुर्ग जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर, उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू, सचिव किरण साहू, एवं कार्यकारी सदस्य बसंती साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

थाना प्रभारी को सौंपे गए निवेदन पत्र में संगठन ने शाम के समय संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
संगठन की पहल की सराहना करते हुए संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता, संरक्षक बलबीर शर्मा (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, एनवाईके, भारत सरकार), राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीतांजलि, हेमंत खुटे, सुमिता पटेल, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार यामिनी बघेल तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता छाबड़ा सहित सभी पदाधिकारियों ने दुर्ग जिला टीम को बेटियों की सुरक्षा हेतु किए गए इस सराहनीय कदम पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी वह समाज में महिला सुरक्षा, जागरूकता और सम्मान के लिए लगातार अभियान चलाता रहेगा।

— आई.सी. न्यूज़ नेशन, दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...