Blog

मित्र फैज भाई की अगुवाई में मुस्लिम समाज का संत धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल होना — भारत जोड़ने का ऐतिहासिक संदेश : श्याम गुप्ता

नई दिल्ली/वृंदावन।
दिल्ली से वृंदावन तक चल रही बागेश्वर धाम सरकार के पूज्य संत धीरेंद्र शास्त्री जी की पदयात्रा में मित्र फैज खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने इसे भारत को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया है।

उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं, बल्कि भारतीय सर्व समाज को एक धागे में पिरोने का अभियान है। यह पदयात्रा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय अखंडता और विकासशीलता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

मित्र फैज खान, जो देशभर में अपने देशभक्ति और गौसंरक्षण के कार्यों के लिए जाने जाते हैं, पहले भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक 15,000 किलोमीटर की पदयात्रा कर चुके हैं। उनका यह अभियान भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक रहा है। वे अक्सर टीवी चैनलों पर अलगाववादी ताकतों और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ खुलकर बोलते हैं और सर्वधर्म एकता का संदेश देते हैं।

श्याम गुप्ता ने कहा — “फैज भाई जैसे राष्ट्रभक्त व्यक्ति भारत की असली पहचान हैं। उनके नेतृत्व में मुस्लिम समाज का बागेश्वर धाम की पदयात्रा में शामिल होना, यह सिद्ध करता है कि भारत की ताकत उसकी विविधता और एकता में निहित है।”

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव बढ़ेगा तथा भारत और अधिक मजबूत होगा।
(रिपोर्ट — इंडिया क्राइम न्यूज नेशन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...