Blog

रायगढ़ के अधिवक्ता राकेश कुमार बेहरा बने प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश विधिक सलाहकार

रायगढ़ छत्तीसगढ़ कानून के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता, निष्ठा और सत्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले सुप्रसिद्ध अधिवक्ता श्री राकेश कुमार बोहरा को प्रेस रिपोर्टर क्लब का विधिक सलाहकार (Legal Advisor) नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत (पंजीयन क्रमांक 6417) यह संगठन प्रदेशभर के पत्रकारों का प्रतिष्ठित और निष्पक्ष मंच है।

राकेश कुमार बोहरा न केवल एक अनुभवी अधिवक्ता हैं, बल्कि न्याय के प्रति उनका समर्पण और कार्यशैली उन्हें विधिक जगत में एक आदर्श व्यक्तित्व बनाती है। उनकी वकालत केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज में न्याय और सत्य की स्थापना का एक पवित्र संकल्प है। रायगढ़ से लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट तक, उनके तार्किक तर्क, गहन अध्ययन और शांत लेकिन दृढ़ व्यक्तित्व ने उन्हें एक विश्वसनीय विधिक विशेषज्ञ के रूप में स्थापित किया है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने उनके अनुभव और विधिक दृष्टि को देखते हुए उन्हें संगठन का सलाहकार नियुक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनकी मार्गदर्शक भूमिका पत्रकारों को कानूनी दिशा और सुरक्षा के मामलों में सशक्त बनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने राकेश कुमार बेहरा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। संगठन ने इसे अपने लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया है कि उन्हें ऐसा विधिक सलाहकार मिला है जो सत्य और न्याय के प्रति पूर्ण समर्पण रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...